फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मणिपुर से कच्चा अफीम से हेरोइन तैयार कर दिल्ली-एनसीआर में करते थे सप्लाई, नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-रोहिणी स्पेशल स्टाफ ने बुध विहार से दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद लगातार की कार्रवाई
विज्ञापन

-1568 ग्राम हेरोइन और 506 ग्राम कच्चा अफीम बरामद, बरामद हेरोइन और अफीम की कीमत 16 करोड़ रुपये आंकी गई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
रोहिणी जिला स्पेशल स्टाफ ने मणिपुर से कच्चा अफीम लाकर उससे हेरोइन तैयार कर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करने वाले सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने छह सप्लायर समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहचान समीर अहमद, आशीष सोनी, मनोज सोनी उर्फ विक्की, संध्या, महनाज उर्फ बेजी, यूनुस, सब्बीर, मो. इस्तफाम और फुंद्रेइमयुम अमजद अली के रूप में हुई है। इनके कब्जे से पुलिस ने 1568 ग्राम हेरोइन और 506 ग्राम कच्चा अफीम बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 16 करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद अफीम से 1.5 से 2 किलोग्राम हेरोइन बनाई जा सकती है।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि निरीक्षक संदीप गोदारा के नेतृत्व में स्पेशल स्टाफ की टीम ने 17 अप्रैल को बुध विहार से समीर अहमद और आशीष सोनी को 300 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इनके निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद से मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि इनके साथ कई अन्य लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस ने उसके निशानदेही पर 21 अप्रैल को तिलक नगर से 30 साल की संध्या को 278 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि संध्या का पूरा परिवार नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। उसका पति विक्की पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं और मादक द्रव्य अधिनियम के तहत वह और उसकी मां सीमा भी जेल में बंद है। पुलिस ने संध्या से पूछताछ करने के बाद बरेली यूपी में छापा मारकर 51 साल के मेहनाज को 58 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। इसके निशानदेही पर पुलिस ने शाहजहांपुर यूपी में छापा मारकर यूनुस को गिरफ्तार किया। उसने बताया कि वह मणिपुर से कच्चा अफीम मंगाता था और फिर उसे अपने घर पर रिफाइन करके दिल्ली-एनसीआर में आगे सप्लाई के लिए हेरोइन बनाता था। वहीं मणिपुर से 28 साल के मोहम्मद इस्तफाम और 34 साल के फुंड्रेइमायुम अमजद अली को पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें