फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Murder: निक्की और साहिल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, आर्य समाज मंदिर के पुजारी बोले- उस दिन दोनों...

Sat, 18 Feb 2023 04:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

निक्की हत्याकांड मामले में साहिल शुरुआत से पुलिस को गुमराह कर रहा था कि वो और निक्की लिव-इन में रह रहे थे लेकिन अब साहिल के खुलासे ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।
विज्ञापन
निक्की साहिल की शादी और आर्य समाज मंदिर की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के चर्चित निक्की हत्याकांड मामले में अब एक और नया खुलासा हुआ है। निक्की और साहिल ने साल 2020 में ग्रेटर नोएडा के जिस आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी उसकी तस्वीरें सामने आ गई हैं। दोनों की जयमाल की फोटो सामने आई है।

विज्ञापन


निक्की हत्याकांड मामले में साहिल शुरुआत से पुलिस को गुमराह कर रहा था कि वो और निक्की लिव-इन में रह रहे थे लेकिन अब साहिल के खुलासे ने पुलिस की जांच की दिशा बदल दी है।

साहिल के मित्र बने शादी के गवाह

पुलिस जांच में साहिल ने खुलासा किया कि उसकी और निक्की की 2020 में ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-1 स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी हो गई थी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अनुसार वह दोनों लिव-इन में नहीं बल्कि पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। इस शादी में साहिल के मित्र गवाह बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी में बेहद खुश थे दोनों

मंदिर के पुजारी का कहना है कि इस शादी के दो लोग गवाह थे लेकिन उन्हें नहीं पता कि वह निक्की की तरफ से थे या साहिल की तरफ से। पुजारी ने बताया कि दोनों जब शादी के लिए आए थे तो बेहद खुश दिख रहे थे। वह तो ऐसी किसी वारदात के बारे में सोच भी नहीं पा रहे।

साहिल और निक्की की शादी कराने वाले पुजारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के अपराध शाखा की टीम शुक्रवार रात मंदिर में आई थी और शादी से जुड़े सर्टिफिकेट व अन्य दस्तावेज अपने साथ ले गई।

साहिल के परिवार को थी शादी की जानकारी

साहिल के पिता व दोस्तों को उसके और निक्की के शादी की जानकारी थी। ये बात अपराध शाखा की जांच में सामने आई है। सब जानकर भी साहिल के पिता ने उस पर निक्की को छोड़कर दूसरी शादी करने का दबाव बनाया और शादी करवाई भी। यही नहीं साहिल ने निक्की के शव को अपने ढाबे के फ्रिज में रखने के बाद अपने पिता को भी कत्ल की पूरी जानकारी दे दी थी, इसके बावजूद वह चुप रहे और साहिल की दूसरी शादी करवाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें