हालांकि मूल चंद तोमर का मकान, जमीन गांव में है। परिवार के अन्य लोग भी गांव में ही रहते हैं। इसी के चलते उनका और बच्चों का रघुनाथपुर आना जाना लगा रहता है। शोक सभा में पहुंचे सरधना निवासी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के मेरठ मंडल संयोजक मिलन सोम ने कहा कि निकिता को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली या हरियाणा में भी जाकर आंदोलन करना पड़ा तो भी पीछे नहीं हटेंगे। भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा ने शोक सभा का संचालन किया।
शोकसभा को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष गौरव राघव, जिला मंत्री रविंद्र पंचारिया, जिला सुरक्षा प्रमुख मुकेश अग्रवाल, नगराध्यक्ष मनोज नामदेव, हिंदू जागरण मंच के जिला महामंत्री विकास तोमर, जिला मंत्री संजय तिवारी, नगराध्यक्ष कमल, भारतीय किसान संगठन के प्रदेश महासचिव ब्रह्म सिंह राणा, जसवीर सिंह राणा, रामदत्त शर्मा, शिवकुमार समेत अन्य कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
निकिता का नाम सुनते ही भर आई आंखें : निकिता की चाची निशा ने रोते हुए बताया कि दो साल पहले माता के पूजन पर वह गांव आई थी। निकिता के पिता मूल चंद दो भाई हैं।
पुलिस बल रहा तैनात : शोकसभा की सूचना के चलते ग्राम रघुनाथपुर में बुधवार को सुबह से ही पुलिस ने डेरा डाल दिया था। कार्यवाहक उपजिलाधिकारी धौलाना पंकज सक्सेना, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पिलखुवा नरेश कुमार सिंह, धौलाना के प्रभारी निरीक्षक राजपाल सिंह तोमर, हाफिजपुर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के अलावा पीएसी तैनात रही।