फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निहारिका पाहवा ने जीता मिस ईवा इंडिया का खिताब

Tue, 25 Dec 2018 06:11 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निहारिका पाहवा - फोटो : facebook
विज्ञापन

ईवा इंडिया प्रतियोगिता 2018 के ग्रैंड फिनाले में निहारिका पाहवा ने विजेता का खिताब जीता। प्रतियोगिता में देशभर से आई लड़कियां प्रतिभागी रहीं। द्वारका के विवांता होटल में प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेताओं को 5 लाख, 3 लाख और 1 लाख के तोहफों से नवाजा गया। 

विज्ञापन

     
ईवा इंडिया की संस्थापक और हॉस्पिटैलिटी इंडिया एंड एक्स्प्लोर द वर्ल्ड की कार्यकारी संपादक रजनी कालरा ने कहा ईवा इंडिया लड़कियों को हर पहलू में सशक्त बनाने की एक पहल है। समाज में लड़कियों को प्रोत्साहन देने के लिए यह आयोजन किया गया। ऐसे आयोजनों से लड़कियों को सुनहरे भविष्य के अवसर भी मिलते हैं। प्रतियोगिता में निहारिका पाहवा को पहला स्थान मिला। रुकैया को दूसरा और नेहा विश्वकर्मा तीसरा स्थान मिला। 

ईवा इंडिया प्रतियोगिता के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई, जिनमें मिस कैटवॉक का खिताब नेहा विश्वकर्मा, मिस कंजीनिअल का खिताब निहारिका पाहवा और मिस टूरिज्म के खिताब से देविका पारेक को नवाजा गया। इनके अलावा अन्य खिताब भी इस कार्यक्रम में दिए गए। कार्यक्रम में सलमान खुर्शीद, बॉलीवुड निर्माता विनोद बच्चन, सोनू के टीटू की स्वीटी के प्रसिद्ध अभिनेता सन्नी सिंह, अक्षय सेठी, ग्रीस बिंद्रा, शिवानी कश्यप, रोजी अहलुवालिया, सिमरन आहूजा एवं आईएएस अफसर सत्यजीत राजन समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें