आरोपी पर पहले से दर्ज है दुष्कर्म का मामला
जांच में पता चला कि राजेंद्र पर पहले से दुष्कर्म का मामला दर्ज है, जिसे उसने दो साल पहले निहाल विहार इलाके में ही अंजाम दिया था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने अन्य बच्चियों को तो अपना शिकार नहीं बनाया है।
पुलिस के ढीले रवैये पर परिजनों ने किया प्रदर्शन
इस मामले में पुलिस के ढीले रवैये को लेकर परिजनों ने ज्वालाहेड़ी चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की वजह से घंटों जाम लगा रहा। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने बच्ची की तलाश करने में कोई जहमत नहीं उठाई। शनिवार रात बच्ची के गायब होने की शिकायत दर्ज करने के बाद कोई भी पुलिसकर्मी बच्ची की तलाश के लिए नहीं गया। परिजन दो बजे रात तक खुद ही बच्ची की तलाश करते रहे। परिवार वालों ने आरोप लगाया कि मामले में स्थानीय थाने की पुलिस ने कोई सक्रियता नहीं दिखाई। रेडीशन होटल के पास जाम होने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने की जानकारी देकर शांत करवाया।