फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 नाइट विजन कैमरे करेंगे मेले की निगरानी

Tue, 28 Jan 2014 03:02 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में 1 फरवरी से लगने वाले 28वें सूरजकुंड मेले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इसलिए मेला परिसर की सुरक्षा को चाक चौबंद करने में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने परिसर को अपने कब्जे में लेकर रात को भी पीसीआर राइडर तैनात कर दी है। इस बार सूरजकुंड मेला 110 नाइट विजन कैमरों की जद में रहेगा।

मेला परिसर में सुरक्षा की नोडल अधिकारी एसीपी पूनम दलाल ने बताया कि इस समय मेला परिसर की तैयारियों में जुटे कर्मचारियों व मजदूरों आदि की भी पहचान पत्र के जरिए जांच की जा रही है। सभी का रिकार्ड पुलिस विभाग अपने पास रख रहा है।
विज्ञापन


110 सीसीटीवी के लगाने के लिए भीड़भाड़ वाले स्थानों और आने-जाने वाले रास्तों पर स्थान चिन्हित किए गए हैं। एसीपी के मुताबिक मेला शुरू होने से पहले 30 व 31 जनवरी को विभाग सुरक्षा रिहर्सल भी करेगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें