फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Night Runner Delhi 2026: अंधेरे में चमकी राजधानी, उत्साह के साथ सैकड़ों कदमों ने लिखी फिटनेस की कहानी

Sun, 03 May 2026 03:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

द सिटी रन आफ्टर डार्क थीम पर आधारित यह आयोजन दौड़, संगीत और रोशनी का खास संगम था। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका  निभाई। 
विज्ञापन
हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रेखा रावत ने 1:42:36 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। अनूपमा शर्मा दूसरे और नीलांजना डे सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में शनिवार रात फिटनेस और उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब नाइट रनर दिल्ली 2026 का आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया गया। हाफ मैराथन में महिला वर्ग में रेखा रावत ने 1:42:36 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। अनूपमा शर्मा दूसरे और नीलांजना डे सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।

विज्ञापन


वहीं पुरुष वर्ग में जोनाथन इशरवुड ने 1:24:35 के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि अजय यादव दूसरे और सिद्धार्थ सोलंकी तीसरे स्थान पर रहे। द सिटी रन्स ऑफ्टर डार्क थीम पर आधारित इस मेगा इवेंट में हजारों धावकों ने हिस्सा लिया और रात के अंधेरे में रोशनी, संगीत और जोश के बीच दौड़ लगाई।

इस आयोजन में हाफ मैराथन (21.1 किमी), 10.5 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियां रखी गई थीं। शाम 7 बजे शुरू हुई इस रेस में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन

Night Runner Delhi - फोटो : अमर उजाला
5 किमी वर्ग में रोहित प्रथम आए 
5 किमी दौड़ के पुरुष वर्ग में रोहित सिंह चौहान ने 19:06 मिनट के समय के साथ जीत दर्ज की, जबकि रवि सिंह और विमल मौर्य क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में राधा किशोरी ने 23:15 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। तनवीर कौर ढिल्लों दूसरे और एलेना सावेलेवा तीसरे स्थान पर रहीं। 

Night Runner Delhi - फोटो : अमर उजाला
10.5 किमी में चांदनी नंबर वन 
10.5 किमी दौड़ में भी कड़ा मुकाबला देखने को मिला। महिला वर्ग में चांदनी ने 45:58 के समय के साथ पहला स्थान हासिल किया। जयंती थपलियाल दूसरे और केटी रुस तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में आयुष शर्मा ने 40:43 के समय के साथ बाजी मारी, जबकि राकेश कुमार सरन दूसरे और अंकित त्यागी तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

Night Runner Delhi - फोटो : अमर उजाला
माहौल उत्सव जैसा दिखा 
आयोजन स्थल पर डीजे म्यूजिक, लाइट्स और चीयर जोन ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया, जिससे धावकों का उत्साह दोगुना हो गया।  यह आयोजन राजधानी में फिटनेस के बढ़ते क्रेज का प्रतीक बनकर उभरा और यह संदेश दिया कि अब दिल्ली सिर्फ दिन में ही नहीं, बल्कि रात में भी दौड़ने को तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें