फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन तक कुर्सी में टिकी रही नाइजीरियन की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा में कासना कोतवाली क्षेत्र के मीडिया विलेज के ई-12 नंबर फ्लैट में रविवार को एक नाईजीरियन छात्र का शव संदिग्ध हालात में मिला है। पड़ोसियों को जब इस फ्लैट से बदबू आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने फ्लैट का दरवाजा खोला तो कुर्सी पर बैठा नाईजीरियन छात्र मृत अवस्था में मिला। छात्र का नाम हैनरी है और वह शारदा यूनिवर्सिटी में बीसीए की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक छात्र की मौत तीन-चार दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शारदा यूनिवर्सिटी के प्रबंधन को भी सूचना दे दी गई है ताकि छात्र के परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके। आसपास के लोगों ने बताया कि वह कुछ दिन से बीमार चल रहा था।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि छात्र की मौत की यह वजह भी हो सकती है। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में किसान की हत्या

रंजिश के चलते जेवर कोतवाली के थोरा गांव में शनिवार रात एक किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र ने गांव की एक महिला समेत पांच लोगों के  खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक किसान गिरिराज सिंह (45) शनिवार रात गांव के बाहरी छोर स्थित अपने अहाते में सो रहे थे। रात के वक्त एक महिला समेत पांच लोग आए और उन्होंने धारदार हथियारों से गिरिराज के सिर, गर्दन और कई स्थानों पर हमला किया।

तड़के पांच बजे जब गिरिराज का बेटा दिनेश पशुओं को चारा डालने के लिए अहाते में पहुंचा तो पिता का लहूलुहान शव देखकर उसकी चीख निकल गई। आसपास के लोग भी घटना स्थल पर आ गए। घटना की सूचना पर एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम सतीश शुक्ला और सीओ अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरिराज के बेटे ने गांव के ही सोनू, मनोज, अनिल और उनकी मां संतोष देवी के अलावा हरि नामक शख्स के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस की मानें तो दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है और इसी की वजह से हत्या को अंजाम दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें