फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में दफनाया जाएगा नाइजीरियन महिला का शव

Thu, 09 Aug 2018 09:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देहरादून एक्सप्रेस में मृत मिली नाइजीरियन महिला के शव को 40 दिन बाद बृहस्पतिवार को नाइजीरिया दूतावास से आए अधिकारी ले गए। बताया जा रहा है कि महिला के रिश्तेदार दिल्ली में उनके शव को ताबूत में रखकर दफनाया जाएगा। 
विज्ञापन


गत 29 जून की रात देहरादून एक्सप्रेस में निजामुद्दीन से मुंबई जा रही नाइजीरियन महिला जॉन इक्बीनोसन लोगोस अचानक बेहोश हो गई थीं। उसे ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारा गया। बीके सिविल अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

महिला के शव को उनके परिजनों को सौंपने या फिर अंतिम संस्कार की अनुमति के लिए राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) लगातार नाइजीरियन दूतावास से संपर्क कर रहा था। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नाइजीरिया दूतावास से आई अधिकारी मोनिका ने राजकीय रेलवे पुलिस से शव को अपने कब्जे में लिया। दूतावास अधिकारी के अनुसार उनके परिवार के लोग नाइजीरिया से नहीं आ पा रहे हैं। ऐसे में दिल्ली में रहने वाले उनके नाते रिश्तेदार ही महिला के शव को दफनाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें