फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लोन किए कार्ड से नाइजीरियन ने खरीदा घी, पकड़ा गया, साथी की तलाश

Tue, 18 Jun 2019 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrested
विज्ञापन

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) के तैमूर नगर स्थित पतंजलि मेगा स्टोर के मालिक की सर्तकता के चलते जालसाज नाईजीरियन पुलिस के हत्थे चढ़ गया। 

विज्ञापन


आरोपी कार्ड को क्लोन कर अमेरिका के डिस्कवर बैंक कार्ड से खरीददारी कर रहा था, जबकि कार्ड भारत के कॉरपोरेशन बैंक का था। आरोपी ने अपने देश नाइजीरिया भेजने के लिए 450 किलो घी खरीद लिया था। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। 

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, पतंजलि मेगा स्टोर के मालिक ने 14 जून को 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताया कि दो नाइजीरियन व्यक्तियों ने सवा दो लाख रुपये का 450 किलो घी खरीदा है। 
विज्ञापन


आरोपियों ने कॉरपोरेशन बैंक के डेबिट कार्ड को स्वैप कर पेमेंट दी है, लेकिन स्वैप करने के बाद कार्ड का चार डिजिट का अंक व असली चार डिजिट का नंबर अलग-अलग आ रहे हैं। पुलिस ने दोनों युवकों को पूछताछ कर छोड़ दिया।

मामले की जांच के लिए एनएफसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार की देखरेख में एसआई नरसी प्रसाद, एसआई विष्णु दत्तम व एएसआई महावीर की टीम ने जांच शुरू की। एसआई नरसी प्रसाद की टीम ने कॉरपोरेशन बैंक से डिटेल मांगी तो पता लगा कि कार्ड कॉरपोरेशन बैंक का नहीं, बल्कि अमेरिका के डिस्कवर बैंक कार्ड का है। 

इसके बाद इस टीम ने एक आरोपी नाइजीरियन शोक्सी अबाई (45) अल्सतोनिया अपार्टमेंट ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी जेब से एक क्लोन किया हुआ डेबिट कार्ड मिला।
विज्ञापन


पूछताछ में अबाई ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद कार्ड कॉरपोरेशन बैंक का है, जबकि कार्ड के अंदर चिप (इलेक्ट्रॉनिक डाटा) अमेरिका के डिस्कवर बैंक कार्ड का है। कार्ड को अमेरिका के बैंक कार्ड के कार्ड से क्लोन किया हुआ है। आरोपी ने बताया कि वह घी को खरीदकर अपने देश भेजते और वहां उसे महंगे दामों पर भेजते। आरोपी ने अपना पासपोर्ट व वीजा नहीं दिखाया था। उसका वीजा बहुत पहले ही खत्म हो चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें