फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मेडिकल वीजा पर भारत आकर ड्रग तस्करी का आरोपी नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 23.74 एमडीएमए ड्रग पकड़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मध्य जिला पुलिस ने कमला मार्केट इलाके से एक नाइजीरियाई नागरिक को 23.74 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिडेरा जोनाथन (26) मेडिकल वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में अवैध रूप से रह रहा था। वह अपने खर्चों को पूरा करने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल था।
जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जोनाथन अक्तूबर 2024 में चिकित्सा सहायक के रूप में भारत आया था। वीजा अवधि पूरी होने पर उसे अपने देश लौटना था। हालांकि, वह भारत में अवैध रूप से रुक गया। इसके बाद उसने मादक पदार्थों की तस्करी शुरू कर दी।18 अगस्त को पुलिस को ड्रग सप्लाई की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कमला मार्केट स्थित सिविक सेंटर के गेट नंबर-4 के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जोनाथन ने खुलासा किया कि उसने ड्रग्स की खेप प्रिंस नामक नाइजीरियाई युवक से ली थी। प्रिंस तुगलकाबाद एक्सटेंशन का निवासी है। पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि आरोपी के मोबाइल में लगी सिम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस अब इस मोबाइल और सिम के जरिये आरोपी के संपर्कों और ड्रग सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें