फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्बल पर करते हैं विश्वास तो आंखें खोल देगी ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंसर की हर्बल दवा के नाम पर सरसों के बीज देकर लोगों को ठगने वाले नाईजीरियन युवक को क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 टीम ने पकड़ा है। आरोपी कई लोगों से करीब पांच लाख रुपये ऐंठ कर फरार होने की फिराक में था।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने उसे ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया। रिमांड पर लेने के बाद पुलिस उससे ठगी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल करेगी।

क्राइम ब्रांच प्रभारी इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि बारबेरी नाम के पौधे के बीजों का इस्तेमाल कैंसर सहित कई लाइलाज बीमारियों के इलाज के लिए होता है। नाईजीरियन ओबिओमा चुकुरे और उसके साथियों ने इंटरनेट पर एक फार्मास्यूटिकल कंपनी की फर्जी वेबसाइट तैयार की।
विज्ञापन


कथित तौर से युनाईटेड किंग्डम स्थित इस कंपनी की वेबसाइट पर दवा बनाने के लिए बारबेरी के बीज आपूर्ति के लिए लोगों से दुनिया भर से टेंडर मांगे जाते थे। लोगों को बहुत मोटा मुनाफा मिलने का लालच देकर फंसाया जाता था।

पांच लाख रुपये किलो बताता दाम

दिल्ली-एनसीआर और शहर के कई लोगों ने बीज आपूर्ति के लिए कंपनी से संपर्क किया। इनसे कंपनी वालों ने बारबेरी के बीजों के नमूने मांगे।

इसके बाद ग्रेटर नोएडा में रहने वाला ओबिओमा चुकुरे इन लोगों से संपर्क कर बताता कि वह भारत में बारबेरी के बीज सप्लाई करता है।

पंाच लाख रुपये किलो मिलने वाले बारबेरी बीज को चार लाख रुपये किलो देने का लालच देता। ऑर्डर देने पर वह कैश ऑन डिलीवरी के तहत सरसों के बीज भिजवा कर लोगों से धन ऐंठ लेता।

इसके बाद लोग फार्मास्यूटिकल कंपनी से संपर्क करने का प्रयास करते लेकिन फोन बंद मिलता। ठगे गए लोगों ने इसकी शिकायत शहर के कई थानों में दर्ज कराई थी। मामले की जांच क्राइम ब्रांच सेक्टर 65 को सौंपी गई थी।
विज्ञापन

अवैध तरीके से रह रहा था भारत में

सीआईए प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि ओबिओमा चुकुरे बीटेक है। करीब चार साल पहले वह नौकरी की तलाश में भारत आया था।

नौकरी नहीं मिलने पर वह इंटरनेट के जरिए लोगों को ठगने का काम करने लगा। इसमें उसके कई और साथी भी शामिल हैं। तीन साल पहले वीजा खत्म होने के बाद से वह अवैध रूप से भारत में रह रहा था।

वह ग्रेटर नोएडा में जगह बदल-बदल कर चोरी छिपे रह रहा था। उसके कब्जे से पुलिस ने लैपटॉप, प्रिंटर, फोन, सिम और काफी मात्रा में सरसों के दाने बरामद किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें