फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे और वाहन चोरी से परेशान लोगों ने नाइजीरियन को पीटा

Sat, 27 Jun 2020 05:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • महरौली के राजपुर एक्सटेंशन में संदिग्ध को पकड़ने के बाद पुलिस को सौंपा
  • अफ्रीकी नागरिकों पर लगाया नशे का कारोबार फैलाने का आरोप
विज्ञापन
आक्रोश... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महरौली के राजपुर एक्सटेंशन में लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं और नशे के कारोबार से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक संदिग्ध नाइजीरियन को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई। शुरुआती जांच में सामने आया कि वह इलाके में नशे के कारोबार में संलिप्त है। हालांकि पूरे प्रकरण की जांच चल रही है।

विज्ञापन


राजपुर एक्सटेंशन कॉलोनी निवासी सुखविंदर कौर ने बताया कि शाम के बाद घरों से महिलाओं ने बाहर निकलना बंद कर दिया है। कई महीनों से इलाके में अफ्रीकी नागरिकों की गतिविधि बढ़ गई है। ये लोग कॉलोनी में किराये के मकान में रहकर नशे का कारोबार करते हैं। उनकी वजह से माता-पिता बच्चों को शाम के वक्त पार्कों में टहलने तक नहीं जाने देते हैं। 

वहीं कई लोगों का आरोप है कि कई महीनों से घरों के बाहर खड़े वाहन चोरी हो रहे हैं या तो उनके शीशे तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया जाता है। इससे परेशान लोगों ने घरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगवा लिए हैं, फिर भी वारदात कम नहीं हो रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि चोरी के मामले में अफ्रीकी नागरिकों की शिकायत कई बार महरौली थाने में करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। वहीं पुलिस का कहना है कि कॉलोनी के लोगों की शिकायत पर इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है। साथ ही अफ्रीकी नागरिकों के वीजा संबंधित जांच भी की जा रही है।

लोग कहते हैं...

  • बगैर रोकटोक अफ्रीकी नागरिक कॉलोनी में रह रहे हैं। इनके घरों में दिनभर अपराधी किस्म के लोगों का आना-जाना रहता है। - ऋषभ शुक्ला
  • पुलिस को शिकायत करने के बाद भी अफ्रीकी नागरिकों का सत्यापन नहीं किया जा रहा है। उनकी कॉलोनी में बढ़ती गतिविधि के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। - जसविंदर सिंह
  • कई बार घरों के बाहर खड़े वाहन क्षतिग्रस्त मिलते हैं। इसकी शिकायत करने पर पुलिस अपना पल्ला झाड़ती नजर आती है। - प्रशांत
  • कॉलोनी में चोरी और झपटमारी की घटना से महिलाएं परेशान हैं, इसलिए अंधेरा होने पर महिलाओं ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। - गुरप्रीत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें