फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 करोड़ की हेरोइन के साथ नाइजीरियन समेत दो गिरफ्तार, अफगानिस्तान से लाई गई थी दिल्ली

Mon, 29 Oct 2018 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश कर नाइजीरियन समेत दो तस्करों को दबोचा है। इनके कब्जे से आठ किलो हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 32 करोड़ रुपये बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हेरोइन की खेप अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर लाई गई थी।

विज्ञापन


स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार सूचना मिली थी कि अफगानिस्तान व पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लाकर दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में सप्लाई की जा रही हैं। जांच की कमान एसीपी अत्तर सिंह की टीम को सौंपी गई। टीम को 23 अक्तूबर को सूचना मिली थी कि गांव घाग्गा, पटियाला, पंजाब निवासी सुरजीत सिंह (37) नाइजीरियन युवक से हेरोइन लेने सैदुलाजॉब बस स्टेंड, साकेत मेट्रो स्टेशन के पास आएगा। 

इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह, एसआई राकेश कुमार व एएसआई सुखविंदर ने घेराबंदी कर नाइजीरियन सहित सुरजीत सिंह को दबोच लिया। तलाशी में बैग से आठ किलो हेरोइन बरामद की गई। नाइजीरियन युवक की पहचान ओस्कर (38) के की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनेस वीजा पर आया था 

ओस्कर ने बताया कि वह दिल्ली बेस हेरोइन अफगानिस्तान से पाकिस्तान होकर जम्मू कश्मीर व पंजाब बॉर्डर से भारत में लाई जाती है। हेरोइन की खेप भारत से कनाडा, इंग्लैंड, फ्रांस व दक्षिण अफ्रीका आदि देशों में भेजा जाता था। आरोपी छह महीने में 90 किलो हेरोइन की सप्लाई दिल्ली व एनसीआर में कर चुका है।  

स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार ओस्कर मार्च, 2017 में छह महीने के बिजनेस वीजा पर भारत आया था। इसके बाद धीरे-धीरे तस्करों का नेटवर्क बना लिया। सुरजीत चचेरे भाई राजेन्द्र केजरिए मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले निर्मल के संपर्क में आया। निर्मल इस समय पटियाला जेल में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें