फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइजीरियन नटवरलाल गुरुग्राम से गिरफ्तार, 6 माह से रह रहा था प्रेमिका के साथ

Wed, 17 Jul 2019 05:18 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
एंड्रयू डेनियल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घोड़ों की शक्तिवर्धक दवा के नाम पर आगरा के व्यापारी से धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड नाइजीरियन मूल के युवक एंड्रयू डेनियल को गिरफ्तार करने के लिए मंगलवार को आगरा पुलिस की टीम ने गुरुग्राम में छापेमारी की। स्थानीय पुलिस के सहयोग से टीम ने डीएलएफ फेज-3 यू ब्लॉक के मकान नंबर-203-18/55 से आरोपी को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को पुलिस की छापेमारी से पूरे क्षेत्र में गहमागहमी मच गई। पुलिस टीम ने जिस वक्त आरोपी डेनियल के मकान पर छापेमारी की उस वक्त वह घर में अपनी प्रेमिका पैगी मौरिसन के साथ मौजूद था।

पुलिस ने उसकी प्रेमिका से भी पूछताछ के बाद एक मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर ले गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी डेनियल इस मकान में बीते छह माह से अपनी प्रेमिका के साथ रह रहा था।
विज्ञापन


पीजी इमारत का मालिक दिल्ली निवासी है जिसने किसी को यह पीजी किराये पर दे रखा था। पड़ोसियों के मुताबिक आरोपी रोजाना घर से निकलकर जाता था इसके बाद वह देरशाम आता था।

उसके काम को लेकर किसी को कोई जानकारी नहीं थी कि वह क्या काम करता है। बता दें कि आगरा के व्यापारी को आरोपी नाइजीरियन ने घोड़ों की शक्तिवर्धक दवा बेचने के नाम पर ठगी की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें