फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों का खूब बहेगा पसीना, लू निकालेगी दम

Sat, 25 Mar 2017 12:11 AM IST
अखिलेश कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्रासर: निगम चुनाव के लिए नामांकन की शुरुआत 27 मार्च से होगी, इस दिन लू चलने की दी गई है चेतावनी
हेड :
प्वाइंटर: मार्च के अंतिम सप्ताह में 38-39 डिग्री के बीच रहेगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों को प्रचार में ज्यादा पसीना बहाना पड़ेगा। रिकार्ड तोड़ गर्मी में पारा सामान्य से 7 डिग्री तक ऊपर पहुंच चुका है। अगले 15 दिन तक राहत के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


नामांकन 27 मार्च को शुरू हो रहा है, इस दिन के लिए मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी है।  ऐसे में दोपहर को 12 बजे से 3 बजे के बीच प्रचार करना आसान नहीं होगा।

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में जब प्रचार चरम पर होगा और 23 अप्रैल को मतदान होगा, उस दौरान पारा 42-44 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान अगले 15 दिन सामान्य से 4-6 डिग्री तक ऊपर रहने की संभावना जताई है। इसमें 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच एक-दो डिग्री राहत के संकेत हैं। रात का तापमान भी अगले एक हफ्ते सामान्य से 4-5 डिग्री ऊपर ही रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

42-44 डिग्री तक चढ़ सकता है पारा

भारतीय मौसम विभाग के उप महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र प्रधान का कहना है कि अभी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बार-बार आ रहे कमजोर पश्चिमी विक्षोभ, मैदानी क्षेत्रों में चल रही उत्तर पश्चिमी हवा के कारण तापमान में इतना ज्यादा वृद्धि हुई है।

अभी 27-29 मार्च के बीच दिल्ली में पारा 38-39 डिग्री पहुंचेगा। अगर मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के असर से दिल्ली-एनसीआर व मैदानी इलाकों तक बारिश या बौछार नहीं पड़ी तो अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पारा 42-44 डिग्री तक पहुंचेगा।

मतदाताओं तक पहुंचना आसान नहीं होगा
आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने अभी बाकी है। ऐसे में प्रचार के लिए इन दोनो पार्टियों के प्रत्याशियों को मुश्किल से 25 दिन का समय मिलेगा।

वो भी जिनका टिकट फाइनल होने में देरी होगी, उन्हें 20 दिन के आसपास का समय ही मिलेगा। हालांकि वार्ड का क्षेत्र बहुत बड़ा नहीं है, लेकिन 50-60 हजार मतदाताओं तक पहुंचना आसान नहीं होगा। 

मौसम वैज्ञानिकों की सलाह
मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि सबसे अधिक तापमान या लू का प्रकोप दोपहर को साढ़े बारह बजे से ढाई बजे के बीच होता है। आईएमडी के उप महानिदेशक डॉ. देवेन्द्र प्रधान कहते हैं कि जिस तरह से अभी तापमान बढ़ा है, असामान्य है लेकिन पहले भी ऐसा हुआ है। घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही भी ना बरतें। दोपहर के समय बहुत ज्यादा जरूरत ना हो तो धूप में घूमने से बचें और तरल पदार्थों का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें