फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पर बड़े आतंकी हमले की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्री जांच एजेंसी एनआईए ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है। एनआईए ने गृह मंत्रालय को एक चिट्ठी लिखी है।
विज्ञापन


इसमें यह संभावना जताई है कि आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने लोटस टेंपल, कुतुबमीनार, आनंद विहार सहित अन्य स्थलों पर हमलों की योजना बनाई है।

एनआईए ने चिट्ठी में लिखा है कि हैदर अली उर्फ ब्लैक ब्यूटी समेत इंडियन मुजाहिदीन ने अपनी स्लीपर सेल के जरिए दिल्ली और मुंबई के कई खास जगहों की रेकी कराई है, ये वहां हमला कर सकते हैं।
विज्ञापन

मुंबई पर भी मंडरा रहा है आतंकी साया

एनआईए ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखी चिट्ठी में दिल्ली के साथ-साथ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आतंकी हमले की आशंका जताई है।

एजेंसी के अनुसार हाल ही में इंडियन मुजाहिदीन के कुछ अहम आतंकवादियों को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस की कड़ाई से टूट कर उन आतंकवादियों ने इस खौफनाक सच्चाई का खुलासा किया।

दरअसल, आईएम ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही देश में अशांति फैलाने की पूरी तैयारी की थी, ल‌ेकिन तब भारतीय सुरक्षा तंत्र ने उनके नेटवर्क को तोड़कर उसकी योजना फेल कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें