फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने संभाली दविंदर सिंह केस की जांच, पूछताछ के लिए लाया जाएगा दिल्ली

Sat, 18 Jan 2020 10:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
विज्ञापन

हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह के मामले को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने संभाल ली है। गृह मंत्रालय ने एनआईए को जांच अपने हाथों में लेने का आदेश दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दविंदर को पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, आतंकियों के साथ पकड़े गए डीएसपी के मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आतंकवादी दविंदर को चुप कराने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को इसकी जांच सौंपी गई है। उन्होंने दविंदर मामले को एनआईए को सौंपे जाने को लेकर सवाल किया कि आखिर कौन इस आतंकवादी को चुप कराना चाहता है?

सूत्रों ने बताया कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु के पत्र का जिक्र सामने आने के बाद दविंदर सिंह से जैश आतंकियों के साथ संबंध होने के बारे में भी पूछताछ की गई। हालांकि, अभी यह सामने नहीं आया है कि उसने क्या-कुछ बताया। वहीं नई दिल्ली में राहुल ने ट्वीट किया, ‘एनआईए के प्रमुख एक दूसरे मोदी (योगेश चंद्र मोदी) हैं। उन्होंने गुजरात दंगों और हरेन पांड्या की हत्या की जांच की। उनकी निगरानी में जांच कराना, मामले को ठंडे बस्ते में डालने के अलावा कुछ नहीं है।’ 
विज्ञापन


इससे पहले राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए सवाल किए थे कि दविंदर के मामले पर प्रधानमंत्री-गृह मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार खामोश क्यों हैं? पुलवामा हमले में दविंदर की क्या भूमिका थी? उसने और कितने आतंकवादियों की मदद की? उसे कौन और क्यों संरक्षण दे रहा था?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें