फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: महिपालपुर क्षेत्र में देश विरोधी गतिविधि, सीवान टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय में एनआईए का छापा

Fri, 29 Nov 2024 04:36 AM IST
विजय पुंडीर पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनआईए के दो टीम बृहस्पतिवार तड़ते पांच बजे ट्रेवल्स के कार्यालय में पहुंचीं। एक टीम ने कार्यालय में जबकि दूसरी टीम ने चंदन झा के यहां छापा मारा। कार्रवाई करीब सुबह नौ बजे खत्म हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वसंतकुंज के महिपालपुर इलाके में देशविरोधी गतिविधियां चल रही थीं। यहां से बड़ी मात्रा में पैसा देशविरोधी गतितिवधियों में लगाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने बृहस्पतिवार तड़के महिपालपुर में छापा मारा। पुलिस ने सीवान टूर एंड ट्रेवल्स के कार्यालय में तलाशी ली। एनआईए की टीम इसके बाद वहां रखे कंप्यूटर की हार्डडिस्क व अन्य सामान साथ ले गई। एनआईए के एक अधिकारी ने पुष्टि की है।

विज्ञापन


एनआईए के वरिष्ठ अधिकारी सूत्रों के अनुसार ब्लाक-ए महिपालपुर में सीवान नाम से टूर एण्ड ट्रेवल्स का कार्यालय है। इसे चंदन झा नाम का युवक चलाता है, हालांकि इसके मालिक को लेकर स्थिति साफ नहीं है। एनआईए ने इसको लेकर जुलाई महीने में प्राथमिकी दर्ज थी। एनआईए अधिकारियों के अनुसार पता लगा है कि यहां से देश विरोधी गतिविधियां चल रही थी और उनमें मोटा पैसा लगाया जा रहा था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद एनआईए की टीम जोर-शोर से जांच कर रही थी।

एनआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनआईए के दो टीम बृहस्पतिवार तड़ते पांच बजे ट्रेवल्स के कार्यालय में पहुंचीं। एक टीम ने कार्यालय में जबकि दूसरी टीम ने चंदन झा के यहां छापा मारा। कार्रवाई करीब सुबह नौ बजे खत्म हुई थी।
विज्ञापन


एनआईए की टीम ने स्थानीय वसंतकुंज थाना पुलिस की सहायता ली थी। अधिकारियों के अनुसार एनआईए की टीम ने कंप्यूटर को चेक किया तो उनमें काफी आपत्तिनजक डाटा व सामग्री मिली हैं। इसके बाद एनआईए के टीम कंप्यूटर की हार्डडिस्क, रजिस्टर आदि ले गई।

इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस मौजूद रही। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम को शुरू में चंदन का घर नहीं मिला था। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चंदन झा का घर ढूंढा गया था। ये भी बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें