18 नवंबर को खानपुरिया बैंकाक से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा था, जहां से एनआई ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार आतंकवादी पंजाब में लक्षित हत्याओं को अंजाम देने की साजिश सहित कई आतंकवादी मामलों में शामिल और वांछित था। साथ ही 90 के दशक में कनॉटप्लेस, दिल्ली में एक बम विस्फोट मामले और अन्य राज्यों में ग्रेनेड हमलों में भी शामिल था।