फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के विवाद में दो युवकों से मारपीट करने वाले तीन पुलिसकर्मी तलब, मानवाधिकार आयोग ने दिया आदेश

Mon, 02 Dec 2019 09:54 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पुलिस नाके पर जांच के दौरान दो युवकों से मारपीट के मामले में मानवाधिकार आयोग ने तीन पुलिसकर्मियों को तलब किया है। तीनों पुलिसकर्मियों को 10 जनवरी को आयोग के समक्ष पेश होने के आदेश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में सोमवार को आयोग ने 29 केसों की सुनवाई की। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता भगतसिंह ने बताया कि 24 अप्रैल 2019 को वह अपने दोस्त देवेंद्र के साथ बाइक पर पथरेडी जा रहा था। रास्ते मे पुलिस नाके पर उन्हें जांच के लिए पुलिसकर्मियों ने रोका। चालान काटने को लेकर उनमें विवाद हो गया। इसमें पुलिसकर्मियों ने भगत व देवेंद्र पर हाथ उठा दिया। बचाव के लिए जब भगत ने हेलमेट आगे किया तो एक पुलिसकर्मी को चोट लग गई। घटना की पूरी वीडियो देवेंद्र ने अपने मोबाइल में बना ली।

इस मामले में पुलिस ने भगत व देवेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था। जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने इलाज करवाया और पुलिस आयुक्त को इसकी शिकायत दी। पुलिस आयुक्त द्वारा कार्यवाही न करने पर उन्होंने मानवाधिकार आयोग का दरवाजा खटखटाया और पूरी घटना की शिकायत दी। जिस पर आयोग ने पुलिसकर्मियों को तलब किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें