फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारती पर कार्रवाई तय, AAP दिखाएगी बाहर का रास्ता!

Mon, 31 Mar 2014 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी नेता सोमनाथ भारती की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


खिड़की एक्सटेंशन पर विदेशी महिलाओं से बदसलूकी के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन सोमनाथ पर कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं। NHRC ने दिल्ली पुलिस को 8 हफ्ते का वक्त देते हुए कहा है कि सोमनाथ भारती पर हरहाल में कार्रवाई हो।

बता दें कि कानून मंत्री रहते हुए सोमनाथ भारती 15 और 16 जनवरी की रात दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन में कुछ अफ्रीकी महिलाओं के घर में अपने समर्थकों के साथ छापेमारी की थी।
विज्ञापन

पुलिस नहीं गई तो खुद पहुंचे थे रेड डालने

इतना ही नहीं, बाद में सोमनाथ भारती ने दिल्ली पुलिस कमश्निर को खिड़की एक्सटेंशन में रेड डालने के लिए भी कहा था। इस बात पर पुलिस और सोमनाथ के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

सोमनाथ भारती ने दावा किया था कि खिड़की एक्सटेंशन में कुछ अफ्रीकी लोग ड्रग्स और सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इस पर भारती पुलिस से वहां रेड डालने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने बिना वारंट के वहां छापा मारने से इनकार कर दिया था।

इससे नाराज होकर भारती अपने समर्थकों के साथ खुद ही रेड डालने के लिए आगे बढ़ गए थे। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की थी।
विज्ञापन

AAP से बाहर होंगे सोमनाथ भारती!

जांच के दौरान एक विदेशी महिला ने खिड़की एक्सटेंशन पर हंगामा करने वाले लोगों के नेता के रूप में सोमनाथ भारती की पहचान की थी। महिला ने कहा था कि अपने समर्थकों के साथ उनके घर में घुसे भारती ने उनके साथ बदसलूकी की थी।

इसके बाद विरोधी दलों ने AAP सरकार से कानून मंत्री को हटाने की मांग की थी। NHRC के आदेश के बाद सोमनाथ पर कार्रवाई होना तय है ऐसे में क्या आम आदमी पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएगी या फिर उनके बचाव में उतरेगी।

NHRC में भारती के खिलाफ शिकायत करने वाले शेजाद पूनावाला ने भी यह सवाल किया कि दागियों को पार्टी से बाहर रखने का दावा करने वाले AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल क्या सोमनाथ भारती को बाहर करेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें