नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल ने दिल्ली में रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक की सफाई में कोताही बरतने के लिए रेलवे बोर्ड पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
ट्रिब्युनल ने पर्यावरण प्रदूषण के लिए जिम्मेवार अन्य प्राधिकरणों में उत्तरी दिल्ली नगर निगम और दिल्ली शहरी आश्रय विकास एवं सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) पर भी एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
एनजीटी ने अपनी टिप्पणी में कहा कि रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक पर स्वच्छता के कई आदेश दिए हैं, इसके बावजूद एजेंसियां सचेत नहीं हुई हैं। यह पूरी तरह लापरवाही और इच्छा शक्ति की कमी का मामला है, जो दुखद है।