दिल्ली परिवहन विभाग ने दस साल पुराने डीजल वाहनों पर लगी पाबंदी पर रोक भले ही बढ़ा दी है मगर परिवहन विभाग को एक बड़ा झटका लगा है।
परिवहन विभाग आईआईटी दिल्ली की जिस स्टडी के आधार पर वाहनों को उम्र के लिहाज से नहीं बल्कि फिटनेस के आधार पर हटाने की बात कर रही थी, उस पर एनजीटी ने सवाल खड़े कर दिए है।
परिवहन विभाग को अब अपनी बात रखने के लिए नए सिरे से तैयारी करनी पड़ेगी। परिवहन विभाग शुरू से ही वाहनों के फिटनेस को आधार बनाने की वकालत करता रहा।