दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। पूरे एनसीआर में प्रदूषण के चलते बच्चों के स्वास्थ्य को नुकसान होता देख स्कूल बंद करने तक की नौबत आ गई है।
प्रदूषण के चलते ही दिल्ली और गुड़गांव के कुछ स्कूलों को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया। वहीं एनजीटी ने भी इस मामले पर सख्त रुख अख्तियार किया है। एनजीटी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को नोटिस जारी करते हुए इस मामले में शुक्रवार तक स्टेटस रिपोर्ट देने का आदेश सुनाया। इसके साथ ही संबंधित विभागों के साथ तुरंत बैठक करने के निर्देश भी दिए हैं।
बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के साथ फरीदाबाद व गुड़गांव का एयर क्वालिटी इंडेक्स चार सौ के पार था। फरीदाबाद लगातार दूसरे दिन देश का सबसे प्रदूषित शहर था।
खास बात यह कि धूल के कणों (पीएम 10 व 2.5) का स्तर बेहद खतरनाक था। दिल्ली के कई स्थानों पर नुकसानदेह पीएम 2.5 पीएम 10 से ऊपर पहुंच गया। विशेषज्ञों की मानें तो बारीक धूल कण बेहद खतरनाक हैं। बुधवार को सांस लेने में दिक्कत हुई। इससे फेफड़ों को नुकसान हो सकता है, जबकि आंख में जलन महसूस की गयी।
फरीदाबाद का सूचकांक 468 था
pollution
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स में फरीदाबाद की आबोहवा सबसे खराब रही। शहर का सूचकांक 468 था। जबकि गुड़गांव का 456 व दिल्ली का सूचकांक 432 था। तीनों शहर सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में शामिल थे।
दूसरी तरफ नोएडा समेत दिल्ली में सिस्टम फॉर एयर क्वॉलिटी व वेदर फोरकास्टिंग रिसर्च (सफर) के सभी केंद्रों पर पीएम का स्तर मानक से पांच गुना से भी ज्यादा था। इस सीजन में पहली बार दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक पर पहुंचा है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि बुधवार को हवा की रफ्तार में अचानक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तापमान भी कम हुआ। यही वजह रही कि पूरे एनसीआर में पीएम के स्तर में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई।
क्या कहते हैं आंकड़े
pollution
- फोटो : अमर उजाला
अगले दो दिनों तक नहीं मिलेगी राहत
पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली की आबोहवा बेहद खराब रहेगी। बृहस्पतिवार को पीएम 2.5 व 10 का स्तर 315 व 491 और शुक्रवार को 243 व 405 रहने का अनुमान है। दोनों दिनों में पीएम का स्तर मानक से चार गुना तक ज्यादा रहेगा। हालांकि, मौसमी दशाओं के बिगड़ने से हालत ज्यादा खराब हो सकती है।
दिल्ली की तीन सबसे प्रदूषित लोकेशन के आंकड़े
लोकेशन औसत न्यूनतम अधिकतम
पीएम 2.5 पीएम10 पीएम 2.5 पीएम10 पीएम 2.5 पीएम10
आनंद विहार 459 493 283 432 500 500
आरके पुरम 475 475 387 356 500 500
मंदिर मार्ग 455 453 311 181 500 500
देश के टॉप तीन प्रदूषित शहर
शहर प्रदूषक
फरीदाबाद 468
गुड़गांव 456
दिल्ली 432
नोट: बुधवार के पीएम 2.5 व 10 से सभी आंकड़े माइक्रोग्राम प्रति मीटर क्यूब थे।
देखें वीडियो-