राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू-मलेरिया रोकने में सरकार और एमसीडी की नाकामी का आरोप लगाने वाली याचिका की आज एनजीटी में सुनवाई हुई जिसमें ट्रिब्यूनल ने एक बड़ा फैसला लिया है।
एनजीटी ने स्थिति की जांच लिए 10 वकीलों का बनाया लोकल कमिश्नर नियुक्त किया है। राजधानी में डेंगू से होने वाले नुकसान को लेकर निरीक्षण और जांच करके रिपोर्ट बनाएंगे। इसके बाद वो रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी।
एनजीटी ने सरकार और सभी निगम समेत प्राधिकरणों को लोकल कमिश्नर की जांच में सहायता करने का आदेश दिया है।
अदालत ने इन दस वकीलों को स्थानीय आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया है जो राजधानी में डेंगू से होने वाले नुकसान को लेकर निरीक्षण और जांच करके रिपोर्ट बनाएंगे। इसके बाद वो रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी।