फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एफसीआरए संशोधन विधेयक पर एनएफपीआरसी ने दिए सुझाव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 को लेकर एनएफपीआरसी फाउंडेशन ने संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के सामने अपने सुझाव रखे। डॉ संजय जायसवाल की अध्यक्षता में गठित समिति के समक्ष 14 नवंबर को हुई चर्चा में फाउंडेशन ने विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर अपनी राय रखी। फाउंडेशन ने विदेशी अंशदान से जुड़े नियमों को मजबूत बनाने और उनके बेहतर तरीके से पालन के लिए सुझाव दिए। इस दौरान प्रस्तावित बदलावों, संस्थाओं की कार्यप्रणाली और नियमों को लागू करने की प्रक्रिया पर चर्चा हुई। बैठक में फाउंडेशन की ओर से निदेशक साहिल देव, शोध निदेशक अनंत कृष्ण, टीम प्रबंधक मोनालिसा नंदा और परामर्शदाता हर्ष अनमोल शामिल हुए। फाउंडेशन ने अपने शोध के आधार पर सुझाव देकर विधेयक पर संसदीय चर्चा में योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें