फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईपीयू में आज से पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत, राजस्थानी लोक गायन, टेराकोटा कार्यशाला और फिल्म प्रदर्शन होंगे, हेरिटेज वॉक के साथ होगा समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के हेरिटेज क्लब धरोहर की ओर से आज से पांच दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव विरासत का आगाज होने जा रहा है। 21 नवंबर तक होने वाले इस सांस्कृतिक महोत्सव में भारतीय संस्कृति, कला, संगीत, शिल्प और इतिहास की झलक देखने को मिलेगी। इसका उद्देश्य युवाओं को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है। महोत्सव के दौरान शास्त्रीय संगीत, लोक गायन, मिट्टी के बर्तन बनाने की कला(टेराकोटा), फिल्म प्रदर्शन और हेरिटेज वॉक जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसमें जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें