फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों के भुगतान की अगली सुनवाई 8 सितंबर को

Wed, 03 Aug 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोर्ट
विज्ञापन
फरीदाबाद नगर निगम के पुराने ठेकेदारों के बकाया भुगतान की अगली सुनवाई अब 8 सितंबर को होगी। मंगलवार को इस केस की सुनवाई होनी थी लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी। उधर नगर निगम ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि निगम अधिकारियों ने कोर्ट से बजट न होने का रोना रोया है।  ज्ञात हो कि नगर निगम के पुराने ठेकेदारों ने भुगतान न होने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। ठेकेदारों के निगम पर करीब 125 करोड़ रुपये बकाया हैं।

पिछले दिनों मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दो अगस्त की तारीख लगाई थी। इसके पहले निगम को अपना पक्ष रखने का आदेश दिया था। निगम सूत्रों का कहना है कि अधिकारियों ने बजट न होने का रोना कोर्ट के सामने रोया है।
विज्ञापन


नगर निगम कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान गिरिराज सिंह ने बताया कि निगम बजट न होने के बाद भी टेंडर छोड़ कर काम शुरू करवा देता है। जब ठेकेदार बकाया मांगते हैं तो अधिकारी बजट न होने का बहाना बनाते हैं।

इसी बकाए को लेकर ही हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। हाईकोर्ट ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग, निगमायुक्त नगर निगम और इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को नोटिस जारी कर 12 जुलाई तक जवाब दाखिल करने को कहा था। इसके बाद कोर्ट ने दो अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन इस दौरान कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हाईकोर्ट ने आठ सितंबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें