दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई 17 अगस्त को यूएपीए और आईपीसी की अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले पर आधारित है। यूएपीए आईपीसी की धारा 153ए, आईपीसी की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच न्यूज क्लिक के राइटर उर्मिलेश के वकील गौरव यादव दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के कार्यालय पहुंचे।
गौरव यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उर्मिलेश की पत्नी ने उन्हें बताया कि दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। खबर यह भी है कि वरिष्ठ पत्रकार अभिसार शर्मा को भी स्पेशल सेल लेकर गई। कुछ देर बाद अभिसार ने खुद अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि 'दिल्ली पुलिस मेरे घर पहुंची, मेरा लैपटॉप और फोन ले गई है'।
छापेमारी 30 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ हुई। सेल के अधिकारियों ने मौके से कई इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस जैसे लैपटॉप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। इसके अलावा हार्ड डिस्क का डेटा भी लिया गया है। स्पेशल सेल ने इस मामले में यूएपीए के तहत केस दर्ज किया है। ये आरोप है कि इस वेबसाइट में चीन की कंपनियों का पैसा लगा है।
इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने भी मुकदमा दर्ज किया था। साथ-साथ ईडी ने भी कार्रवाई की थी। हाई कोर्ट ने उस वक्त Newsclick के प्रमोटरों को गिरफ्तारी से राहत दे दी थी, लेकिन अब इस मामले में आने वाले वक्त में आरोपी अरेस्ट हो सकते हैं।