फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनैद हत्याकांड की नए सिरे से जांच की उठाई जाएगी मांग

Thu, 06 Jul 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद

सार

-वीरेश
-आतंकी सलाऊद्दीन का सिर काटने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम
-औवेसी की जीभ काटने वाले को पांच लाख रुपये के ईनाम की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आवाज-ए-हिंदुस्तान एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जुनैद हत्याकांड मामले में नए सिरे से जांच की मांग उठाई जाएगी। इसके लिए हाइकोर्ट भी जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा है, उनका नार्को टेस्ट किया जाए, ताकि किसी निर्दोष को सजा न हो। जुनैद की मौत इंसानियत पर कलंक है। वह बुधवार को शहर के एक होटल में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने घोषणा कि भारत या पाकिस्तान का व्यक्ति हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख आतंकी सईद सलाऊद्दीन का सिर काटकर लाएगा उसे एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन


उसकी कानूनी लड़ाई मुफ्त में लड़ी जाएगी और उसके परिवार की पूरी जिंदगी देखभाल की जिम्मेदारी ली जाएगी। आतंकवाद के खिलाफ हर घर से एक युवक को आगे आना होगा तभी देश आतंकवाद मुक्त बन सकेगा।

हैदराबाद के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की जीभ काटने वाले को 5 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा उन्होंने की है। शांडिल्य ने कहा कि चीन द्वारा मानसरोवर यात्रा बंद करने पर आवाज-ए-हिंदुस्तान व श्री हिंदू तख्त चीनी दूतावास के बाहर वहां के प्रधानमंत्री का पुतला जलाएगा।

उन्होंने कहा कि आईबी ने अमरनाथ यात्रा पर हमले की आशंका का अलर्ट जारी किया है। अगर अमरनाथ यात्रियों पर हमला हुआ तो इस अंजाम सही नहीं होगा। अगर जरूरत पड़ी तो वह कश्मीर में खुद मोर्चा संभालेंगे।

शांडिल्य ने कहा कि वह रायबरेली में गत दिनों पांच ब्राह्मण युवाओं की हत्या के मामले की सीबीआई जांच कराने को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष इन परिवारों को एक करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग एवं एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी जाएगी।

इस दौरान आवाज-ए-हिंदुस्तान के राष्ट्रीय महासचिव अशोक अग्रवाल, हरियाणा के प्रभारी मदन भारद्वाज, संजीव गुप्ता, कुनाल गुप्ता, कमल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें