फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मंजिल से कूदा दी नई थार: कार खरीदने के बाद शोरूम में महिला कर रही थी पूजा, तभी हुई ये गलती, देखें वीडियो

Tue, 09 Sep 2025 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

महिला की गलती से थार शोरूम की शीशे की दीवार को तोड़ती हुई नीचे सड़क पर जा गिरी। महिला के साथ कार में शोरूम का कर्मचारी विकास भी सवार था। पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
शोरूम की पहली मंजिल से गिरी थार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई थार खरीदने के बाद एक महिला को शगुन को पूरा करना भारी पड़ गया। नींबू पर पहिया चढ़ाने को लेकर महिला ने उत्साह में एक्सीलेटर पर पैर ज्यादा रख दिया, जिसके चलते उसकी नई गाड़ी पहली मंजिल से नीचे गिरकर पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

विज्ञापन

इस घटना में कार में सवार महिला मणि पवार और शोरूम का एक कर्मचारी विकास घायल हो गया। गनीमत यह रही कि एयर बैग मौके पर खुल गया और जिससे दोनों की जान बच गई। उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गई।

नींबू पर कार का पहिया चढ़ाना पड़ा महंगा
शोरूम के कर्मचारियों ने बताया कि इंदिरापुरम निवासी प्रदीप अपनी पत्नी मणि के साथ विकास मार्ग स्थित महिंद्रा शोरूम में सोमवार शाम को थार खरीदने आए थे। कार की चाबी दंपती को सौंप दी गई थी। वह पूजा के लिए एक पंडित भी साथ लेकर आए थे। पहली मंजिल पर स्थित शोरूम में ही उन्होंने वाहन की पूजा की। महिला को एक रस्म के लिए कार का पहिया नींबू पर चढ़ाना था।

देखें वीडियो-

महिला ने उत्साह में तेजी से दबा दिया एक्सीलेटर
महिला शोरूम के कर्मचारी विकास के साथ कार में सवार हो गई। वह चालक की सीट पर बैठ गई। कर्मचारी ने महिला को कार के फीचर के बारे में बताया। महिला ने कार स्टार्ट करने के बाद उत्साह में तेजी से एक्सीलेटर दबा दिया।

अचानक कार तेजी से आगे की तरफ भागी और पहली मंजिल से शीशे को तोड़ते हुए सीधे सड़क पर जा गिरी और पूरी तरह से पलट गई। उस दौरान शोरूम के सामने से सर्विस रोड से गुजरने वाला कोई इसके चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से नहीं दी गई तहरीर
शोरूम के कर्मचारियोें ने दोनों को तुरंत कार से बाहर निकालकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया। फिर क्रेन के जरिए कार को सीधा किया। मामूली चोट होने की वजह से दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। पूर्वी जिला के पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई और न ही घटना को लेकर पुलिस को कोई कॉल की गई। इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें