जामिया नगर इलाके में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। मृतका की शिनाख्त आलिया (19) के रूप में हुई है। देर रात को आलिया अपने कमरे में फंदे से लटकी मिली। पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस के अलावा क्षेत्रिय एसडीएम मामले की छानबीन कर रहे हैं। आलिया की मां ने अपने बयान में ससुराल पक्ष पर किसी तरह के कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पुलिस आलिया के मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के मुताबिक आलिया अपने परिवार के साथ 10/4, एफ ब्लॉक जोघाबाई, बटला हाउस में रहती थी। करीब चार माह पूर्व आलिया की अपनी मौसी के बेटे हसन से शादी हुई थी। हसन प्राइवेट नौकरी करता है।