फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने निकाली विजय रैली, किरण बेदी बोलीं- बेहतर राजधानी बनेगी दिल्ली

Mon, 10 Feb 2025 02:27 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नेता अपने-अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद कर रहे है। जीत का जश्न मना कर अपने हाथों से लड्डू भी खिला रहे हैं। 
विज्ञापन
किरण बेदी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले नेता अपने-अपने क्षेत्र की जनता का धन्यवाद कर रहे है। जीत का जश्न मना कर अपने हाथों से लड्डू भी खिला रहे है। करावल नगर से जीत दर्ज करने वाले कपिल मिश्रा, आदर्श नगर विधानसभा से जीतने वाले राजकुमार भाटिया, जंगपुरा से जीतने वाले तरविंदर सिंह मारवाह, मालवीय नगर से जीत करने वाले सतीश उपाध्याय समेत कई विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में विजय रैली निकाल कर जनता का धन्यवाद किया।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने अपने क्षेत्र के निवासियों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। उन्होंने जीत के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को अपने हाथों से लड्डू खिलाए और सभी का आभार व्यक्त किया। रोहिणी विधानसभा से जीत दर्ज किए विजेंद्र गुप्ता ने जीत के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और भावी नीतियों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में प्रवेश वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का दिल्ली के लिए जो विजन है, उसी ने हमारी सफलता को संभव बनाया। यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की है। विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि विधानसभा में सीएजी की 14 रिपोर्ट्स आते ही आप सरकार के भ्रष्टाचार का काला चिट्ठा खुल जाएगा।

मुस्तफाबाद का नाम शिव विहार या शिव पुरी रखने की मांग
नई दिल्ली। छह बार से विधायक रहे भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने की मांग की है। उनका कहना है कि यह नाम बदलकर इस क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया जा सकता है। तर्क दिया है कि इस मांग के पीछे की कई वजह है। मुस्तफाबाद का नाम बदलकर शिव विहार या शिवपुरी रखा जा सकता है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एजेंडा किया तय-खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में बनने वाली भाजपा सरकार के लिए एजेंडा तय कर दिया है, उन्होंने कहा कि पार्टी की हर घोषणा को लागू किया जाएगा। प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वो करते हैं। यमुना की सफाई भाजपा सरकार की मुख्य जिम्मेदारी होगी।

बेहतर राजधानी बनेगी दिल्ली-किरण बेदी
पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि आरोप-प्रत्यारोप का समय समाप्त हो गया है। अब ध्यान शासन और विकास पर होना चाहिए। भाजपा दिल्ली को स्वस्थ, सुरक्षित और स्वच्छ बनाएगी। दिल्ली के लोग अब आगे बढ़ना चाहते हैं। दिल्ली को बेहतर राजधानी बनाना होगा, ताकि यह दुनिया के लिए एक मिसाल बन सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें