फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Zealand PM: ईंटों की विकेट, दिल्ली की सड़क पर न्यूजीलैंड के पीएम ने खेला गली क्रिकेट, रॉस टेलर भी आए नजर

Wed, 19 Mar 2025 12:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की सड़कों पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। उनके साथ पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रॉस टेलर भी दिखे। 
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने खेला क्रिकेट - फोटो : X/@chrisluxonmp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन भारत के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में अपनी यात्रा के दौरान सड़क पर बच्चों के साथ क्रिकेट खेला। इतना ही नहीं इन खूबसूरत पलों को उन्होंने अपने आधिकारिक पोस्ट एक्स पर साझा भी किया। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रॉस टेलर ने भी क्रिकेट खेला। न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब पहुंचे थे। यहां उन्होंने अरदास की थी। गुरुद्वारा कमेटी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन और पीएम मोदी का सम्मान किया था। 

इससे पहले न्यूजीलैंड के पीएम लक्सन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन रविवार को पांच दिवसीय भारत दौरे पर आए हैं। उन्होंने बीते सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और आर्थिक साझेदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन


इससे पहले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की थी। राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री लक्सन और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। जो लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के बीच मज़बूत संबंधों में निहित साझा मूल्यों पर आधारित हैं। 

राष्ट्रपति ने पिछले साल अगस्त में न्यूजीलैंड की अपनी राजकीय यात्रा की यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड की प्राकृतिक सुंदरता और उसके लोगों की सांस्कृतिक विविधता ने उनके मन पर अमिट छाप छोड़ी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें