फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग अंदाज में लोगों ने सेलिब्रेट किया नव वर्ष

Thu, 01 Jan 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौका कोई भी हो साइबर सिटी वालों के सेलिब्रेशन का अंदाज निराला ही होता है। जब बात नए साल के जश्न की हो तो क्या कहने। साल का पहला दिन काफी खास रहा। हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में इसे सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन


किसी ने भगवान से आशीर्वाद लेकर वर्ष की शुरुआत की तो किसी ने मॉल्स में शॉपिंग और मस्ती कर। शहर के तकरीबन हर पार्क में पिकनिक जैसा माहौल दिखा।

नए वर्ष का पहला दिन गुड़गांव में काफी मस्ती भरा रहा। यह दिन उनके लिए सबसे अधिक खास रहा जिन्होंने नववर्ष की पूर्व संध्या पर घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझा था।

इन सभी ने मॉल्स में भरपूर मस्ती की। बृहस्पतिवार को एमजी रोड स्थित सभी मॉल्स और शॉपिंग कॉप्लेक्स में भारी भीड़ रही। मॉल्स के सभी रेस्टोरेंटों में भी अच्छी खासी रौनक दिखी।
विज्ञापन


एमजी रोड स्थित एमजीएफ मेट्रोपॉलिटन मॉल में तो सुबह 11:00 बजते ही लोगों से पट गया। फुटफॉल को देखकर मॉल्स परिसर के शोरूम संचालकों के चेहरे खिल उठे। वहीं पीवीआर में फिल्म देखने वालों की कोई कमी नहीं रही।

एंबियंस मॉल, सहारा मॉल, मेट्रोपॉलिस और सोहना रोड स्थित ओमेक्स मॉल में आने जाने वालों का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
 
गुड़गांव के सभी पार्कों में अच्छी खासी रौनक रही। खासकर शहर के सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली पार्क में तो पिकनिक सा नजारा दिखा।

लोग अपने परिवार के साथ मौज-मस्ती करने पहुंचे। लोग अपने घरों से खाना लेकर आए थे। पार्क में बच्चाें के साथ दौड़ लगाते उनके अभिभावकों ने खूब मस्ती की। हुडा सिटी सेेंटर स्थित मेट्रो पार्क में भी लोग बड़ी संख्या में उमड़े।

भगवान के दरबार में भी लगाई हाजिरी
गुड़गांव में बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी दिखे जिन्होंने अपने नववर्ष की शुरुआत मंदिरों में पूजा-पाठ से की। लोग सुबह अपने परिवार के साथ मंदिरों में पहुंचे और भगवान से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। सबसे अधिक भक्त शीतला माता-मंदिर में उमड़े। सिद्धेश्वर मंदिर, प्रेम मंदिर और घंटेश्वर मंदिर में भी हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में पहुंचे सैलानी
नव वर्ष के पहले दिन सैलानियों ने जमकर राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में खूब सैलानी पहुुंचे। इन सभी ने वहां विदेशी मेहमान पक्षियों की अटखेलियां भी देखीं। लोेगों ने उद्यान के खूबसूरत नजारों को अपने कैमरे में कैद किया। साल के पहले दिन झील में पक्षियों की संख्या भरपूर रही।

एक्टर रवि जांघू ने लिया संकल्प
फिल्म जिला गाजियाबाद फेम बॉलीवुड एक्टर रवि जांघू ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वह शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने में अपना योगदान देंगे। लोगों को भी इस दिशा में प्रोत्साहित करेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें