एक दिवसीय घरेलू क्रिकेट मैचों में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है। यहां ग्रेटर नोएडा में चल रहे अंडर-19 वीनू मांकड टूर्नामेंट में राजस्थान ने रेलवेज के खिलाफ 50 ओवर में 413 बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया। मॉडर्न क्रिकेट खेलने वाले देशों में ये सर्वाधिक टीम स्कोर है।
साथ ही राजस्थान के कप्तान आदित्य गढ़वाल ने मैच में 263 रन की पारी खेलते हुए अंडर-19 भारतीय घरेलू क्रिकेट का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। ग्रेटर नोएडा के स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को वीनू मांकड सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में राजस्थान और रेलवेज के बीच मैच खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 3 विकेट पर 413 बना डाले। कप्तान आदित्य गढ़वाल ने 151 गेंदा पर धुआंधार 263 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 18 छक्के और 22 चौके लगाए।
उनके साथ एमएन सिंह ने 94 रन की पारी खेली। जवाब में रेलवेज की टीम 42.2 ओवर में 142 रन पर ऑल आउट हो गई। राजस्थान ने ये मैच 271 रनों से जीता। आदित्य ने दावा किया है कि यह उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर है।