फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फरवरी से बनवाएं नई वोटर आईडी

Tue, 18 Feb 2014 07:51 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में मतदाता पहचान पत्र बनवाने का इंतजार कर रहे लोग 20 फरवरी से रजिस्ट्रेशन केंद्र में जाकर पहचान पत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए उन्हें सेक्टर-19 कार्यालय से एक फॉर्म भरकर जमा करना पडे़गा। इसके बाद ही पहचान पत्र प्राप्त हो सकेगा। लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस कार्य में तेजी लाई जा रही है।

उधर, शहर में मतदाताओं को दिए गए पहचान पत्र में गलतियों की भरमार है। किसी का नाम गलत तो किसी का पता। संशोधन के लिए लोगों को दोबारा फॉर्म भरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-110 निवासी विकास मंडल ने बताया कि संशोधन के लिए कार्ड को नवंबर में वापस कराया था और इसके बाद चार बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन अभी तक संशोधित कार्ड नहीं मिल पाया है।

वहीं, सेक्टर-10 निवासी विनय का कहना है कि कार्ड ठीक कराने के लिए लगातार सेक्टर-19 स्थित ऑफिस जा रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें