नई दिल्ली। दिल्ली यातायात पुलिस ने उत्तरी दिल्ली के जीटीके रोड पर पिलर संख्या 102 और 103 के बीच बनाए गए नए कट को औपचारिक रूप से टी-प्वाइंट के रूप में शुरू कर दिया है। यातायात पुलिस के अनुसार यह नया टी-प्वाइंट शाह आलम बांध मार्ग से जीटीके रोड आने वाले चालकों को राहत देगा। पहले वाहन चालकों को पिलर संख्या 100 के पास स्थित यू-टर्न तक जाना पड़ता था, जिससे अक्सर जाम लग जाता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद वाहनों की आवाजाही अधिक सुचारु होगी। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ चेतावनी संकेतक और रिफ्लेक्टिव बैरिकेड भी लगाए गए हैं। संवाद