नई दिल्ली। राजकुमारी अमृत कौर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के ऑडिटोरियम में दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस कमेटी की बैठक में हालिया अग्निकांडों में लोगों की जान बचाने वाले और 180 किलो गांजा बरामद करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह, नीरज बसोया, अमानतुल्ला खान समेत निगम पार्षद राजपाल सिंह और योगिता सिंह, डीसीपी डॉ. हेमंत तिवारी, डीएम डॉ. श्रवण बागड़िया आदि मौजूद रहे। संवाद