फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड्स पर सर्वे से हुआ खुलासा, जरूर पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं में एचआईवी संक्रमण का कारण पुरुष बन रहे हैं। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसायटी (हैक्स) ने अपनी रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुरुषों को जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही पुरुषों की जांच को लेकर कुछ चीजों में बदलाव किया गया है। तीन माह में जिले में 29 नए एचआईवी मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इसमें 11 महिलाएं हैं, जबकि 18 पुरुष हैं।

इन नए मरीजों का सर्वे हैक्स ने किया था। इसमें यह बात सामने आई कि जो महिलाएं एचआईवी पॉजिटिव हैं, वह अपने पति से संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब अपनाए जाएंगे ये तरीके

इसके बाद हैक्स ने यह स्पष्ट किया है कि पुरुष संक्रमण वाहक के रूप में काम कर रहे हैं। पुरुषों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हैक्स ने जांच संबंधित कुछ बदलाव किए हैं, जिसके अंतर्गत आईसीटीसी (इंटीग्रेटेड काउंसलिंग एंड ट्रेनिंग सेंटर) में आने वाले पुरुषों के वैवाहिक स्टेटस की जानकारी अवश्य ली जाएगी।

यदि पुरुष विवाहित हैं, तो मरीज की पत्नी की जांच अवश्य करनी होगी। इसके लिए पीड़ित की काउंसलिंग की जाएगी और सहमति लेनी होगी।

डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बीना शर्मा ने कहा कि अधिकांश पुरुष मरीज सामने आने के बाद विशेष जागरूकता कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इसे जल्द से जल्द अमल में लाया जाएगा। अगर पुरुष समझदारी बरतें, तो वह अपने साथी को इस संक्रमण से बचा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें