हरियाणा के शिक्षा व परिवहन मंत्री मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि खिलाड़ियों को अब बेरोेजगारी नहीं सताएगी। हरियाणा सरकार की ओर से ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि प्रदेश के हर होनहार खिलाड़ी को नौकरी मिले। सरकार जो नई खेल नीति बना रही है उसमें इस प्रकार की व्यवस्था की जा रही है।
रविवार को ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय खेल उत्सव के उद्घाटन मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को रोजगार के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।
अगर उनमें योग्यता है तो उन्हें रोजगार का भरपूर अवसर दिया जाएगा। रामबिलास शर्मा ने कहा कि जो खेल नीति तैयार की जा रही है इसके अंतर्गत स्कूल स्तर पर ही चयन प्रक्रिया आरंभ की दी जाएगी।