ऑटो सेक्टर की कंपनियों में नई भर्तियां पूरी तरह थ्ाम गईं हैं। इससे ऑटो मोबाइल के क्षेत्र की पढ़ाई करने वाले युवाओं में निराशा है।
साल भर पहले कंपनियों की ओर से लिए गए साक्षात्कारों के परिणाम अब तक जारी नहीं हुए हैं।
मंदी के चलते मारुति ने नियुक्ति पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिसंबर में मारुति का प्लांट 10 दिन के लिए बंद भी रहेगा।
त्योहारी सीजन में ग्रोथ रेट में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन इनमें फिर से गिरावट देखी जा रही है।
ऑटो कंपोनेंट मुन्यूफैक्चरर एसोसिएशन के क्षेत्रीय सचिव लोकेश रैना के अनुसार अप्रैल बाद ही डिमांड बढ़ने के अनुमान हैं।