प्रदेश सरकार द्वारा साइबर सिटी में 10 नए थाने खोले जाने की अधिसूचना जारी करते ही पुलिस महकमे में हलचल शुरू हो गई है। कई थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं नए थानों में भी थाना प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उम्मीद है कि आगामी सप्ताह तक सभी स्टाफ व जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर नए थानों में काम शुरू हो जाएगा।
नए थाने शुरू होने के बाद शहर में थानों की संख्या 25 से बढ़कर 35 हो जाएगी। जिसका फायदा सीधे तौर पर आमजन को मिलेगा। इन थानों में स्टाफ नियुक्ति की प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दी है।
थाना पटौदी प्रभारी विकास कौशिक को सेक्टर-29 प्रभारी, एफआरओ ब्रांच के प्रभारी सुरेंद्र कुमार को थाना सेक्टर-50 प्रभारी, इंस्पेक्टर राहुल देव को सेक्टर-53 प्रभारी, सेक्टर-10 के अतिरिक्त थाना प्रभारी उमेश कुमार को मेट्रो थाना प्रभारी, क्राइम यूनिट पूर्व के प्रभारी बिजेंद्र कुमार को सेक्टर-9ए प्रभारी, थाना पालम विहार प्रभारी संदीप कुमार को सेक्टर-10 प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी पूर्व द्वितीय अमित कुमार को सेक्टर-37 प्रभारी, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जयप्रकाश को सिविल लाइन प्रभारी, सिविल लाइन प्रभारी जितेंद्र को सेक्टर-5 प्रभारी, इंस्पेक्टर भारतेंद्र को सेक्टर-14 प्रभारी, इंस्पेक्टर प्रवीन मलिक को पालम विहार प्रभारी, इंस्पेक्टर बाबूलाल को न्यू कालोनी प्रभारी, ईओडब्ल्यू साउथ प्रभारी राजपाल को शिवाजी नगर प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा अतिरिक्त प्रभारी शहर शमशुद्दीन को बजघेड़ा प्रभारी, थाना मेट्रो प्रभारी देवी चरण को फर्रुखनगर प्रभारी, सेक्टर-10 प्रभारी लाल चंद को थाना पटौदी प्रभारी, थाना सोहना प्रभारी मुकेश कुमार को शहर सोहना प्रभारी, साइबर क्राइम सैल से इंस्पेक्टर नरेंद्र को आईएमटी मानेसर प्रभारी, क्राइम यूनिट-5 प्रभारी अरुण कुमार को सोहना प्रभारी, महिला थाने की सिक्यूरिटी सैल से इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह को ट्रैफिक स्टाफ में भेजा गया। वहीं, डीसीपी ट्रैफिक से अटैच्ड नरेश कुमार को ट्रैफिक स्टाफ, पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर जयभान व अनिल कुमार को ट्रैफिक स्टाफ में भेजा गया है।
पुलिस आयुक्त के रीडर चंद्र प्रकाश को टीपीएस-1, थाना फर्रुखनगर प्रभारी विरेंद्र सिंह को पुलिस आयुक्त का रीडर नियुक्त किया गया है। टीआई हाईवे-1 अशोक कुमार को इंचार्ज एफआरओ, इंस्पेक्टर सत्यवीर सिंह को आरआई, डीएलएफ-1 से एसआई मनोज कुमार को डीएलएफ-3 चौकी प्रभारी, डीएलएफ-3 प्रभारी यशवीर को अर्जुन नगर प्रभारी, थाना सेक्टर-29 से एसआई संजीव को एमजी रोड चौकी प्रभारी, सेक्टर-14 चौकी प्रभारी अमन को अतिरिक्त थाना प्रभारी सेक्टर-14, खांडसा रोड चौकी प्रभारी मनोज कुमार को प्रभारी सीआईए पूर्व, क्राइम यूनिट-3 प्रभारी अजय कुमार को प्रभारी सीआईए सोहना बनाया गया है।