फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में दिखने लगे है नए नोट, फुटकर की समस्या

Sat, 10 Dec 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट बंदी को एक माह का समय पूरा हो चुका है। अब लोगों के हाथ में 2 हजार के साथ 500 का नोट भी देखने को मिल रहे हैं। बाजार में व्यापारियों के सामने बड़ी दिक्कत फुटकर को लेकर आ रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का मानना है कि प्रतिदिन एक दुकान पर दो से तीन नोट 2 हजार के पहुंचने लगे हैं। शुरुआत में थोड़ी परेशानी हुई। अब उसे स्वीकार किया जा रहा है। हालांकि नोटबंदी से व्यापार पर काफी असर हुआ है। जिसे ठीक होने में अभी समय लग जाएगा।

दो हजार का नया नोट रोजाना देखने को मिल रहा है। पर जितनी संख्या में आने चाहिए थे। उतने नहीं आ सकें। कई बार खुल्ले पैसो की दिक्कत आती है, फिर भी काम चलाया जा रहा है।-मोहित
विज्ञापन


दो हजार के नोट से खरीदारी करने के लिए लोग आ रहे हैं। खुल्ले पैसे नहीं होने के कारण काफी देर परेशान होना पड़ता है। नोट बंदी से व्यापार नहीं हो रहा है। आगे से सामान भी नहीं आ पा रहा है।-श्याम

नए नोट लेकर लोग खरीदारी को आ रहे हैं, लेकिन तीन सौ रुपये का सामान खरीदने के बाद खुल्ले पैसे कहां से दे। अभी डिजिटल एप का प्रयोग करना शुरू नहीं किया है। सर्दी के मौसम में कपड़ों की खरीदारी कम हो गई है।-अशोक कुमार
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें