फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कानूनों ने दिल्ली में बदली कानून-व्यवस्था : आशीष सूद

विज्ञापन
विज्ञापन
- गृह विभाग मंत्री ने कहा - दिल्ली में 840 वर्चुअल कोर्ट, नई जेल और फॉरेंसिक सुविधाएं हो रहीं शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली के गृह विभाग मंत्री आशीष सूद ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में दिल्ली में कानून-व्यवस्था में बदलाव आए हैं। भारत मंडपम में आयोजित ‘न्याय प्रणाली में विश्वास का स्वर्णिम वर्ष’ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अमित शाह की दृष्टि ने दशकों से रुके कार्यों को गति दी है।
विज्ञापन


आशीष सूद ने कहा कि सरकार बनने के बाद 28 फरवरी को अमित शाह के मार्गदर्शन से दिल्ली में बदलाव की लहर शुरू हुई। इसके तहत 840 वर्चुअल कोर्ट स्थापित किए जा रहे हैं, लामपुर में रेस्ट्रिक्शन सेंटर और नरेला में हाई-सिक्योरिटी जेल का निर्माण शुरू हो गया है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब में 100 इंटर्न्स की भर्ती और छह मोबाइल फॉरेंसिक व्हीकल्स की व्यवस्था से जांच प्रक्रिया को मजबूत किया गया है। ‘मेडलियापीआर’ पहल ने मेडिको-लीगल सिस्टम को पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाया है। सूद ने कहा कि 60 साल तक शासन करने वालों में इन बदलावों का साहस नहीं था, लेकिन अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘न्यायिक डी-कॉलोनाइजेशन’ को हकीकत बनाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें