फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट से फरार होने वाली महिला में मिला वायरस का नया रूप

Wed, 30 Dec 2020 04:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
विज्ञापन
महिला इस महीने की 21 तारीख को ब्रिटेन से दिल्ली आई थी.... - फोटो : ANI
विज्ञापन

ब्रिटेन में फैले कोविड के नए स्ट्रेन के भारत में 6 मामले सामने आए हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जिन 6 लोगों में नए रूप की पुष्टि की है, उनमें से एक महिला वह है, जो ब्रिटेन से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ट्रेन से फरार होकर आंध्र प्रदेश पहुंच गई थी। महिला में संक्रमण के नए रूप की पुष्टि होने के बाद इसके फैलने की आशंका काफी बढ़ गई है।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि पिछले दिनों महिला ब्रिटेन से भारत लौटी थी , लेकिन वह दिल्ली एयरपोर्ट से फरार होकर एपी एक्सप्रेस के जरिए अपने घर आंध्र प्रदेश पहुंच गयी थी। अधिकारियों ने जब महिला को तलाशा किया तो पता चला कि उन्हें कोरोना के नए स्ट्रेन के लक्षण हैं। 

महिला की जांच की गई और सैंपल सीसीएमबी हैदराबाद भेजा गया। हैदराबाद की लैब में दो लोगों में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है, जिसमें एक वह महिला है। अब इसकी वजह बड़ी मुसीबत हो सकती है। सूत्रों का कहना है कि इस घटना से भारत में नए स्ट्रेन को फैलने का अवसर मिल गया। यह बड़ी चिंता की बात है। 
विज्ञापन


ब्रिटेन से लौटे 6 लोगों में ये नए स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं, इनमें से तीन बेंगलुरु, दो हैदराबाद और एक पुणे की लैब के जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में पाया गया है। ब्रिटेन से लौटे जिन लोगों की जीनोम स्किवेंसिंग की गई थी, उसमें से कुछ की रिपोर्ट मंगलवार को जारी की गई। 

केंद्र सरकार का कहना है कि कि 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच ब्रिटेन से 33 हजार लोग वापस भारत लौट हैं। सभी को ट्रैक किया गया और उनका टेस्ट करवाया गया। इनमें से कुल 114 लोग कोरोना पॉजिटिव पा गए हैं। इनकी सैंपल अलग-अलग लैब में भेजे गए। 

वहां से आई रिपोर्ट में इनमें से कुल 6 लोगों के सैंपल में कोरोना का नया रूप पाया गया है। इन सभी लोगों को उनके राज्य की सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है, जबकि उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारनटीन कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें