फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: बाकनेर गांव के लिए नई डीटीसी बस सेवा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। एमसीडी मुख्यालय सिविक सेंटर से उत्तर-पश्चिम दिल्ली के बाकनेर गांव तक मंगलवार को नई डीटीसी बस सेवा शुरू कर दी गई। एमसीडी मुख्यालय से नेता सदन जय भगवान यादव और स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बस रूट संख्या 131 पर संचालित होगी। बस सुबह 8:00 बजे और 8:30 बजे बाकनेर गांव से एमसीडी मुख्यालय आएगी, जबकि शाम 5:45 बजे और 6:30 बजे एमसीडी मुख्यालय से बाकनेर गांव के लिए रवाना होगी। कार्यक्रम में नरेला वार्ड समिति के उपाध्यक्ष दिनेश भारद्वाज, पार्षद राजपाल राणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें