फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईटीओ में बनेगा नया दिल्ली सचिवालय, इनकम टैक्स ऑफिस को मिलेगी नई इमारत

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक सिंगल-टावर सचिवालय बनाने की योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नए सचिवालय के लिए आईटीओ स्थित करीब 10 एकड़ जमीन को चिह्नित किया है। प्रस्तावित परियोजना में मौजूदा इनकम टैक्स ऑफिस, एमएसओ बिल्डिंग और आसपास के क्षेत्र का पुनर्विकास कर अत्याधुनिक सिंगल-टावर सचिवालय बनाने की योजना है। इसके लिए केंद्र सरकार को भी अनुरोध भेजा गया है।
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बताया कि पहले नए सचिवालय के लिए ट्विन-टावर बनाने की योजना थी, लेकिन अब इसे बदलकर सिंगल-टावर प्रोजेक्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सचिवालय के लिए चयनित जमीन पर हाई-टेक इमारत विकसित की जाएगी।
विज्ञापन

मंत्री के मुताबिक, मौजूदा इनकम टैक्स ऑफिस को उसके सामने स्थित नवनिर्मित बहुमंजिला इमारत में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके बाद मौजूदा परिसर और आसपास के क्षेत्र को पुनर्विकसित कर नए सचिवालय के लिए जगह तैयार की जाएगी। सरकार की योजना कुल करीब 18 एकड़ क्षेत्र को पुनर्विकसित करने की है। इसमें लगभग पांच एकड़ जमीन इनकम टैक्स ऑफिस की है। नए कार्यालय इमारत तैयार होने के बाद इनकम टैक्स विभाग को वहां स्थानांतरित किया जाएगा।

अलग-अलग जगहों पर फैले हैं सरकारी कार्यालय
दिल्ली सरकार के कई कार्यालय अलग-अलग हिस्सों में संचालित हो रहे हैं। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के पास स्थित प्लेयर्स बिल्डिंग में भी जगह की कमी है। इसी परिसर से मुख्यमंत्री, उनके कैबिनेट सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी फिलहाल काम कर रहे हैं। प्रस्तावित योजना के तहत इंद्रप्रस्थ एस्टेट क्षेत्र में विकास मार्ग के उत्तर और दक्षिण में स्थित एमएसओ बिल्डिंग और विकास भवन के आसपास के क्षेत्र को भी पुनर्विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


दुनिया भर की कंपनियों से मांगी जाएंगी बोलियां
अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के निर्माण के लिए दुनिया भर की प्रमुख निर्माण कंपनियों से बोलियां आमंत्रित करने के लिए टेंडर जारी किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि नए सचिवालय के लिए पहले छह स्थानों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। विस्तृत विचार-विमर्श के बाद आईटीओ की जमीन को सबसे उपयुक्त पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें