फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार से आते थे दिल्ली, होटल में रहकर करते थे ट्रेन में चोरी, छह गिरफ्तार

Fri, 06 Dec 2019 10:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पकड़े गए ठग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना पुलिस ने एक गैंग के छह बदमाशों व खरीदार को गिरफ्तार कर ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो बिहार से दिल्ली आकर होटलों में ठहरता था और फिर स्टेशन पर ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत का सामान बरामद किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से दो मामले सुलझाने का दावा किया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान बेगुसराय बिहार निवासी सुबोध कुमार (24), राजेश (42) व मुकेश (27), वैशाली बिहार निवासी नीरज कुमार (29) व सतेंद्र (22) और पटना बिहार निवासी छोटन कुमार (30) के रूप में हुई है। बेगुसराय बिहार निवासी चंदन सिंह (33) खरीदार है। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चलती ट्रेन में सामान चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई थी। टीम ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। इसमें दिखा कि कुछ लोग बैग लेकर प्लेटफार्म पर जाते हैं और अलग अलग तरह के बैग लेकर वापस बाहर निकल जाते हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों पर निगरानी बढ़ाई और बृहस्पतिवार को प्लेटफार्म संख्या 6-7 पर मौजूद गैंग के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वह सभी बिहार के रहने वाले हैं। वह बिहार से दिल्ली आते थे। फिर पहाड़गंज के होटल में रुक कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चोरी करते थे। वह रफ्तार कम होने पर सभी ट्रेन में चढ़ जाते थे और ऐसे लोगों के सामान की चोरी करते थे जो प्लेटफार्म आने पर सामान लेकर गेट पर खड़े हो जाते हैं। उन लोगों ने बताया कि रेकी करने के लिए वह प्लेटफार्म टिकट खरीदकर प्लेटफार्म पर आते थे।  सामान की चोरी करने के बाद उसे बिहार में बेच देते थे या फिर अपने साथ आए खरीदार को बेचते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें